{"_id":"6abac3a52627db0afa0178c8","slug":"jaipur-man-arrested-in-lakh-cyber-fraud-case-narnol-news-c-196-1-nnl1004-145958-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 23 लाख की साइबर ठगी मामले में जयपुर का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 23 लाख की साइबर ठगी मामले में जयपुर का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो 10पुलिस गिरफ्त में आरोपी।स्रोत:पुलिस
नारनौल। साइबर थाना नारनौल पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक महिला से 23 लाख रुपये की ठगी के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने जयपुर निवासी गोविंद जांगिड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कमीशन के बदले स्कैमरों को बैंक खाता और सिम कार्ड उपलब्ध कराया था।
डीएसपी कविता ने बताया कि पीड़ित महिला को व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। उसने महिला को गंभीर आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दी। आरोपियों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 23 लाख रुपये एक बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए।
महिला ने अपनी एफडी से यह राशि निकाली थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। बैंकिंग और तकनीकी विश्लेषण से गोविंद जांगिड़ की संलिप्तता सामने आई। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता और ठगी की राशि के लेन-देन की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने आमजन से अपील की है। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती। कोई भी पुलिस या सरकारी अधिकारी वीडियो कॉल पर पैसे ट्रांसफर नहीं करवाता। संदिग्ध कॉल या संदेश पर बैंकिंग जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।