{"_id":"6632bb11e0711fb45a0c2bd4","slug":"jaipur-beat-gurugram-in-the-final-league-match-narnol-news-c-203-1-sroh1010-109208-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अंतिम लीग मुकाबले में जयपुर ने गुरुग्राम को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अंतिम लीग मुकाबले में जयपुर ने गुरुग्राम को दी मात
Thu, 02 May 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 02 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या: 76 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ीी---संवाद
महेंद्रगढ़। गांव पालड़ी-पनिहारा में चल रही सातवीं कल्पना चावला महिला टी-20 में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। बुधवार को पहला मुकाबला गुरुग्राम व जयपुर के बीच हुआ।
गुरुग्राम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 100 रन बनाए। गुरुग्राम की ओर से चंचल ने 23 व तनु ने 21 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयपुर टीम ने 15वें ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया। जयपुर की ओर से वंशिका यादव ने 32 रन बनाए नॉट आउट रही तथा गेंदबाजी में भी दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रही।
दूसरा मुकाबला हिसार व गुरुग्राम के बीच बड़ा रोचक हुआ जिसका फैसला अंतिम ओवर में हुआ। रोचक मुकाबले में गुरुग्राम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 141 रन बनाए जिसमें तन्नू ने नाॅट आउट रहते हुए 67 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिसार की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही तथा दहाई के अंक तक ही दो विकेट गवां दिए। हिसार की मनीषा ने 49 रनों की पारी खेली लेकिन हार को नहीं बचा पाई। गुरुग्राम की ओर से चंचल ने तीन विकेट लिए। इस मुकाबले में मैन ऑफ दा मैच तनु रही।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वीरवार को दिल्ली व झज्जर के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग आधारित इस प्रतियोगिता में अंक तालिका के हिसाब से चार-चार लीग मुकाबले जीतकर दिल्ली व झज्जर की टीमें फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।
आयोजन कमेटी के सदस्य सुरेंद्र जोशी व एनआईएस कोच रवि ने बताया लीग आधारित इस प्रतियोगिता में झज्जर व दिल्ली के बीच फाइनल मुकाबला होगा। दोनों ही टीमों ने अपने चार-चार लीग मुकाबले जीतकर अधिक अंकों के साथ फाइनल में जगह बनाई है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी प्रधान सरपंच विजयपाल, कुलदीप ठेकेदार, कोच अजीत डागर, नरेंद्र कौशिक, पंकज व ऋतुराज उपस्थित रहे।