{"_id":"6783fc90ca0bd556790c6e38","slug":"jailaf-team-winner-in-cricket-competition-meghpur-runner-up-narnol-news-c-196-1-nnl1004-120184-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: क्रिकेट प्रतियोगिता में जैलाफ टीम विजेता, मेघपुर उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: क्रिकेट प्रतियोगिता में जैलाफ टीम विजेता, मेघपुर उपविजेता
Sun, 12 Jan 2025 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। जैलाफ गांव में करीब एक सप्ताह से चल रही जय बाबा अर्जुन नाथ जी महाराज क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गांव जैलाफ और गांव मेघपुर की टीमों के बीच हुआ। इसमें जैलाफ गांव की टीम जीत हासिल करते हुए विजेता बनी। वहीं दूसरे स्थान पर रहकर मेघपुर टीम उपविजेता रही।
विजेता टीम जैलाफ को मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह भरगड़ एडवोकेट, सामाजिक कार्यकर्ता और गांव के मौजीजान ने ट्रॉफी एवं 31000 रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। उपविजेता टीम गांव मेघपुर को ट्राॅफी और 21000 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजेता टीम के कप्तान मुकेश भरगड़ और उपविजेता टीम के कप्तान निरंजन जांगिड़ ने अपनी टीम की तरफ से ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्राप्त किया। मैन ऑफ सीरीज साहिल यादव मेघपुर बने। मैन ऑफ द मैच रवींद्र भरगड़ जैलाफ बने। इस अवसर पर कुलदीप सिंह भरगड़ एडवोकेट ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर छाजूराम रावत समाजसेवी, चंद्रदीप भरगड़ एडवोकेट, मनोज ढेहनवाल, देवेन्द्र रावत इंस्पेक्टर, सुभाष, कृष्णपाल, हवासिंह भरगड़ व झाबर सहित अन्य उपस्थित रहे।