{"_id":"68262d3d68424ad5260b14b5","slug":"itik-students-were-told-about-the-ill-effects-of-adulteration-in-food-items-narnol-news-c-203-1-sroh1012-117120-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआईके विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट के बताए दुष्प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआईके विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट के बताए दुष्प्रभाव
Thu, 15 May 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 15 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में आयोजित सेमिनार में उपस्थित
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वीरवार को खाद्य सुरक्षा और मिलावट विषय पर पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के एसएमओ डॉ. जयप्रकाश व टीम की ओर से विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थ में मिलावट और होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि आज के समय में खाद्य पदार्थों में मिलावट एक गंभीर समस्या बन गई है, जो हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। इस समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को सुरक्षित भोजन विकल्पों के बारे में शिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है।
हरियाणा सरकार, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व खेल मंत्री गौरव गौतम युवाओं को इस प्रकार के सेमीनार तथा अन्य कार्यक्रम करने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते रहते है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार दैनिक उपयोग की वस्तुओं में मिलावट करके लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मौके पर डाॅ. सुरेंद्र, सतीश, जीआई प्रेमपाल, जीआई चंद्रप्रकाश, जीआई रोहताश सिंह, जीआई विनोद यादव, अनुराग, संजय, एकता, बीनू, देवेंद्र, प्रदीप सहित विद्यार्थी व स्टाप मौजूद रहा।