{"_id":"6855a53ccb9cb478b00af7e0","slug":"itiadmission-date-extended-till-27-june-first-merit-list-will-be-released-on-3-july-narnol-news-c-203-1-mgh1004-117962-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई... 27 जून तक बढ़ाई दाखिले की तिथि, 3 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई... 27 जून तक बढ़ाई दाखिले की तिथि, 3 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट सूची
Fri, 20 Jun 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई में खाली सीटों को देखते हुए आवेदन करने की तिथि को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है।
दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। वहीं विभाग की ओर से तीन जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएंगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में 692 सीट पर 1179, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सतनाली में 196 सीट पर 350, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 204 सीट पर 120 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई में 6 जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी। दाखिले की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। इस दौरान विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रिशन, फिटर व वायरमैन ट्रेड में सबसे अधिक आवेदन किया। अन्य ट्रेड में निर्धारित सीट से कम आवेदन आए है। ऐसे में विभाग की ओर से दाखिले की अंतिम तिथि को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार आईटीआई में तीन चरण में दाखिला प्रक्रिया चलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
- यह रहेगा दाखिला शेड्यूल:
-आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून
- पहली मेरिट सूची 03 जुलाई
-दस्तावेजों की जांच 03 से 07 जुलाई
-विद्यार्थी फीस जमाकर 03 से 08 जुलाई
- खाली सीट दशाई 09 जुलाई
- पोर्टल दोबारा ओपन व विद्यार्थी अपने आवेदन में बदलाव 09 से 10 जुलाई
-दूसरी मेरिट लिस्ट 11 जुलाई
-दस्तावेजों की जांच 11 से 14 जुलाई
- विद्यार्थी फीस जमा 11 से 15 जुलाई
-खाली सीट दशाZ 16 जुलाई
- पोर्टल दोबारा ओपन व विद्यार्थी अपने आवेदन में बदलाव 16 से 19 जुलाई
- तीसरी मेरिट सूची 22 जुलाई
-दस्तावेजों की जांच 22 से 26 जुलाई
- विद्यार्थी फीस जमा 22 से 27 जुलाई