{"_id":"6a2070412a742183600f952f","slug":"iti-website-remains-slow-on-second-day-as-well-no-registrations-recorded-narnol-news-c-203-1-mgh1004-127056-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दूसरे दिन भी धीमी रही आईटीआई की साइट, नहीं हुआ कोई पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दूसरे दिन भी धीमी रही आईटीआई की साइट, नहीं हुआ कोई पंजीकरण
विज्ञापन
कनीना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भोजावास में विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन पहले दो दिनों में एक भी आवेदन दर्ज नहीं हुआ है।
इसका कारण ऑनलाइन पोर्टल की धीमी गति बताया जा रहा है। इससे छात्रों को आवेदन करने में परेशानी हो रही है।संस्थान में दो जून से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हुआ है। विद्यार्थी 15 जून तक विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए संस्थान में दो हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं जहां आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी और सहायता दी जा रही है।
आईटीआई भोजावास के प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि संस्थान में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद और राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के तहत कई रोजगारपरक ट्रेडों में प्रवेश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान में अत्याधुनिक मशीनें और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही विभिन्न बड़ी कंपनियों के साथ ड्यूल ट्रेनिंग सिस्टम (दोहरी प्रशिक्षण व्यवस्था) के समझौते भी किए गए हैं, जिससे छात्रों को व्यावहारिक अनुभव मिल सके।
प्रशिक्षण के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को मानदेय भी दिया जाता है। संस्थान का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देना है, ताकि उन्हें आगे बेहतर नौकरी के अवसर मिल सकें।