फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ITI principal also came forward in the case of loan fraud

Mahendragarh-Narnaul News: लोन दिला ठगी करने के मामले में आईटीआई के प्राचार्य भी आए सामने

Fri, 27 Feb 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
ITI principal also came forward in the case of loan fraud
नारनौल। प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर लोन दिलाकर ठगी करने के मामले में नारनौल आईटीआई के प्राचार्य विनोद कुमार भी सामने आए हैं। विनोद ने सात नामजद व संबधित बैंक मैनेजरों पर करीब 1.99 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विनोद की शिकायत पर पुलिस ने मीर सिंह, आशुतोष, राकेश, दमन कपूर, जोगिंद्र, डायरेक्टर एंजल इंडस्ट्रीज, अनिल कुमार और संबंधित बैंक मैनेजरों के एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव झगड़ौली निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वर्ष 2022-23 के दौरान अतिरिक्त कार्यभार संभालते समय उनकी मुलाकात महेंद्रगढ़ निवासी मीर सिंह, उसके पुत्र आशुतोष और उनके सहयोगियों से हुई। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें अच्छी प्रॉपर्टी दिलाने और एमएसएमई योजना के तहत लोन लेकर फैक्टरी स्थापित कराने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने उनके दस्तावेज लेकर अलग-अलग बैंकों से कई लोन स्वीकृत करा दिए और फरवरी 2024 में उनके खाते में आई रकम को अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिया।
इसके अलावा एंजेल इंडस्ट्रीज नामक कंपनी के खाते में भी परिवार व रिश्तेदारों से लाखों रुपये जमा करवाए गए। कुल मिलाकर करीब 1.99 करोड़ रुपये आरोपियों ने हड़प लिए।
बाद में आरोपियों ने 39.57 लाख रुपये का चेक भेजा जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया और पैसे मांगने पर धमकियां देने लगे।

शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों व संबंधित बैंक अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आईटीआई महिला अनुदेशक ने भी दर्ज कराया था मामाला
शहर स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी राजकीय आईटीआई महेंद्रगढ़ महिला अनुदेशक ने उसके सहकर्मी व छह अन्य लोगों पर प्लॉट दिलाने के नाम पर 3.78 करोड़ रुपये का लोन दिलाकर उसे ठगने का आरोप लगाया है। महिला ने वीरवार को शहर थाना पुलिस में इन्ही सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि मीरसिंह ने उनको मुनाफे का लालच दिया और चार बैंकों में सैलरी लोन करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed