{"_id":"68c31004050e792b430fe0cf","slug":"iti-pass-students-will-be-selected-for-employment-on-17th-narnol-news-c-196-1-nnl1004-129537-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रोजगार के लिए आईटीआई पास छात्रों का 17 को होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रोजगार के लिए आईटीआई पास छात्रों का 17 को होगा चयन
Thu, 11 Sep 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो 1प्राचार्य विनोद।
नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में 17 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। कंपनियां आईटीआई पास आउट छात्रों का चयन अप्रेटिंस और रोजगार के लिए करेंगी।
मेले में बंसल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड, इंडिया निप्पॉन इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड, नगाटा ऑटोमोटिव और जेबीएम फरीदाबाद जैसी कंपनियां भाग लेंगी, जो विभिन्न पदों पर छात्रों का चयन करेंगी। प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर किए जाते रहते हैं। इन सभी छात्रों को प्लेस कराने की जो जिम्मेदारी हरियाणा सरकार के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के द्वारा दी गई है, उसको पूर्ण रूप से करने के सारे प्रयास किए जाते हैं।
छात्रों को स्वरोजगार के प्रति भी जागरूक किया जाता है। इसमें एमएसएमई और डीआईसी के अधिकारियों के द्वारा बच्चों को समय-समय पर मोटिवेट किया जाता है और उनके द्वारा चल रही विभाग की विभिन्न स्कीमों के बारे में अवगत करवाया जाता है। प्लेसमेंट ऑफिसर सुदर्शन कुमार ने बताया कि 17 सितंबर को छात्र ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाएं।