फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ITBP jawan collided with foreign embassy vehicle sold in junk

कबाड़ में बेची गई विदेशी दूतावास की गाड़ी ने मारी थी आईटीबीपी जवान को टक्कर

Thu, 10 Sep 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
ITBP jawan collided with foreign embassy vehicle sold in junk
तीन सितंबर को उन्हानी टी-प्वांइट पर हुए सड़क दुर्घटना में एक बंग्लादेश दूतावास की गाड़ी ने बाइक सवार आइटीबीपी जवान को टक्कर मार दी थी। गाड़ी चालक तथा उस में सवार अन्य लोग मौके से भाग निकले थे। पुलिस इस गाड़ी की तह तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

इस दुर्घटना के चलते वीरवार को बांग्लादेश दूतावास से उल्लास दत्ता व राज प्रोटोकॉल ऑफिसर बांग्लादेश, नई दिल्ली से कनीना थाने में आए। उनसे पुलिस ने दूतावास की गाड़ी के बारे में पूछताछ की और घायल आईटीबीपी के जवान मरीज का हालचाल जाना। एएसआई कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी की मालिक अशरद खान जो बांग्लादेश की रहने वाली है। नई दिल्ली भारत में राजदूत का कार्य करती थी। वो 30 जुलाई को अपनी दूतावास की गाड़ी को निजी चालक प्रकाश के हाथों कबाड़ में बेचकर शपथ पत्र पर लिखवाकर 30 जुलाई को बंग्लादेश चली गई थी। दूतावास उल्लास दत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरशद खान अपना शपथ पत्र अपने निजी चालक प्रकाश को गाड़ी कबाड़ी को कटवाने के लिए देकर चली गई थी। उसके बाद प्रकाश को दिल का दौरा आने के वजह से बीमार हो गया था और वह अस्पताल में भर्ती हो गया था। जब प्रकाश से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह गाड़ी त्रिभुवन मुखर्जी नामक कबाड़ी को बेच दी थी तथा कोरोना के चलते मायापुरी दिल्ली बंद होने से उन्होंने इसे बोर्डर पर ले जाकर स्क्रैप करवाने की बात कही थी। प्रकाश ने बताया कि दूतावास की गाड़ी की चेसिस व नंबर प्लेट दूतावास भिजवाने का आदेश भी दिया था। जब त्रिभुवन मुखर्जी से संपर्क साधा तो फोन पर जानकारी दी कि मेरे से पृथ्वी नाम करके एक व्यक्ति जो कि दुर्घटना स्थल के आसपास एरिया का ही रहने वाला है, लेकर गया था। उन्होंने आगे कहा कि पृथ्वी ने मुझे बताया था कि वह अपने एरिया के आसपास स्क्रैप का कार्य करता है। त्रिभुवन ने यह भी बताया कि पृथ्वी से मैंने एफिडेविट पर या लिखवा लिया था कि यह गाड़ी चला कर नहीं लेकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed