फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   It rained intermittently throughout the day, it intensified for a quarter of an hour in the afternoon

Mahendragarh-Narnaul News: दिन भर रुक-रुककर होती रही बारिश, दोपहर पौने घंटे हुई तेज

Mon, 10 Jul 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 10 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
It rained intermittently throughout the day, it intensified for a quarter of an hour in the afternoon
नारनौल। नारनौल व आसपास के क्षेत्र में रविवार को दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर लगभग 12 बजकर 40 मिनट पर शुरू हुई तेज बारिश पौने घंटे तक होती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर के मुख्य मार्गाें, कॉलोनियों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन

बारिश के चलते तापमान में 6 डिग्री तक कमी दर्ज की गई। सावन के मौसम में रविवार दोपहर को हुई तेज बारिश का लोगों ने आनंद लिया। वहीं बारिश के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों महावीर चौक, नगर परिषद रोड, पार्क गली रोड, मोहिनी गली के अलावा चांदुवाडा मोहल्ला, सैन चौक, हुडा सेक्टर-एक में कई जगहों पर बरसात का पानी जमा हो गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर परिषद के सामने तो एक स्कूटी भी पानी जमा होने की वजह से नाले में फंस गई।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से संपूर्ण इलाके पर बादलों ने डेरा जमा रखा है और बारिश की गतिविधियों और पूर्वावाई चलने से आज अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। संपूर्ण इलाके में तापमान सामान्य से कम बना हुआ हैं। सावन की रिमझिम फुहारों ने मौसम सुहावना बना दिया है और आमजन को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। रविवार को जिले में सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रहीं और दोपहर से शाम तक रुक-रुककर झमाझम बारिश देखने को मिलीं। नारनौल में 6.0 मिलीमीटर, नांगल चौधरी में 8.0 मिलीमीटर, महेंद्रगढ़ में 5.5 मिलीमीटर और पाली में 7.0 मिलीमीटर और हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है जबकि कनीना और अटेली में हल्की बारिश/ बूंदाबांदी को दर्ज किया गया है। रविवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नारनौल का रात्रि तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का रात्रि 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला में तापमान सामान्य से कम बना हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो-तीन दिनों तक जारी रहेगी बरसात
डॉ. चंद्रमोहन नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून टर्फ के पश्चिमी हिस्से और पश्चिमी विक्षोभ के मिलन से संपूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है, जो आने वाले दो तीन दिनों तक जारी रहेगी। इसके बाद एक दो दिन के ब्रेक के साथ फिर से मानसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति में पहुंच जाएगी और साथ ही एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ भी 13 जुलाई को सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से 14-20 जुलाई के दौरान मानसून गतिविधियों में इजाफा देखने को मिलेगा।


39 दिन में 57 प्रतिशत बरसात हुई अधिक
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जिला में एक जून से 9 जुलाई तक कुल 137.6 मिलीमीटर बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। जिला में इस दौरान 87.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज होती है, जो सामान्य बारिश से 57.0 प्रतिशत अधिक दर्ज हुई है। संपूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना बना हुआ है।

कहां कितनी हुई बरसात
नारनौल-6.0 मिलीमीटर
नांगल चौधरी-8.0 मिलीमीटर
महेंद्रगढ़-5.5 मिलीमीटर
पाली-7.0 मिलीमीटर
कनीना, अटेली- बूंदाबांदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed