फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Irrigation pipes burnt in a farmer's field in Kurhavata; company laborers accused of burning trash.

Mahendragarh-Narnaul News: कुरहावटा में किसान के खेत में जले सिंचाई पाइप, कंपनी की लेबर पर कूड़ा जलाने का आरोप

Sat, 24 Oct 2026 10:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Irrigation pipes burnt in a farmer's field in Kurhavata; company laborers accused of burning trash.
फोटो संख्या:54- गांव कुराहवटा  में रोष जताते किसान--संवाद
महेंद्रगढ़। गांव कुरहावटा के किसान सोमबीर के खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए पाइप जल गए। किसान ने पास स्थित कंपनी की लेबर पर खेत किनारे कूड़ा जलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कंपनी के मैनेजर पर बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया है। किसान ने महेंद्रगढ़ सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है लेकिन उनका कहना है कि अभी तक सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पीड़ित सोमबीर ने बताया कि 19 अक्तूबर को वह खेत में पानी देने गए थे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दो एकड़ जमीन में लगाए गए सिंचाई पाइप जलकर नष्ट हो चुके हैं। उनके करीब 400 फीट लंबे पाइप राख हो गए जिनमें एक पाइप 200 फीट का था।
विज्ञापन

सोमबीर के अनुसार खेत के पास स्टार वायर इंडिया लिमिटेड नाम की कंपनी है। आरोप है कि कंपनी की ओर से कचरे में आग लगाई गई, जो फैलकर उनके खेत तक पहुंच गई। आग से पाइपों के साथ खेत में रखा अन्य सामान भी जल गया जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान का आरोप है कि जब उन्होंने नुकसान को लेकर कंपनी के मैनेजर संजय शर्मा से बात की तो उन्होंने गाली-गलौज की और मारने के लिए दौड़े। सोमबीर ने पुलिस से संजय शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।

राख से बर्बाद हो रहे खेत
पास के खेतों के मालिक रामबीर, करतार और रमेश सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी से निकलने वाला धुआं और राख उनके खेतों को खराब कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कंपनी राख का निस्तारण नहीं कर रही है। यह खेतों के पास जमा रहती है और बारिश व आंधी में खेतों में फैल जाती है। ग्रामीणों के अनुसार कई खेतों में अब मिट्टी की जगह सिर्फ राख बची है जिससे फसल पैदा होना बंद हो गई है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

फोटो संख्या:54- गांव कुराहवटा  में रोष जताते किसान--संवाद

फोटो संख्या:54- गांव कुराहवटा  में रोष जताते किसान--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed