फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Invitation to accidents giving transformers placed on the ground

जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर दे रहे हादसों को निमंत्रण

Sat, 20 Nov 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Invitation to accidents giving transformers placed on the ground
पुराने डाकघर के पास जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर। - फोटो : Narnol
शहर के मुख्य बाजारों व भीड़भाड़ के स्थानों पर जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। शहरवासियों की बार-बार मांग के बावजूद भी बिजली निगम के जिम्मेदारों द्वारा इन्हें ऊंचा उठाना तो दूर इन ट्रांसफार्मरों के चारों और सुरक्षा के लिए जाली तक नहीं लगाई है। आए दिन बेसहरा पशु इनमें फंसकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। ऐसा नहीं की शहरवासियों द्वारा इस समस्या से निजात पाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया, दुकानदारों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा बार-बार ट्रांसफार्मरों को ऊंचा उठाने की मांग की जा चुकी है लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर मंडरा रहा हादसों का खतरा
शहर के सबसे व्यस्त रेलवे रोड पर बाल भवन के नजदीक रखे ट्रांसफार्मर के चारों और दुकानदार भी अपना सामान लगा रहे हैं। इसके अलावा शहर के पुराने डाकघर के पास चबूतरा बनाकर रखे ट्रांसफार्मर के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। सब्जी मंडी की दीवार के नजदीक रखे ट्रांसफार्मर के सहारे लोगों द्वारा अपने सामान को लगाया जा रहा है। इसके अलावा शहर के मोहल्ला बास में जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर हादसों का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

अधिकारियों से गुहार के बावजूद नहीं समाधान
रेलवे रोड पर जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर से दिनभर चिंगारियां निकलती हैं। एक्सईएन से लेकर एसडीओ व लाइनमैन से बार-बार गुहार के बावजूद भी समाधान नहीं हो रहा है। आए दिन बेसहारा पशु इनमें फंसकर अपनी जान गंवा रहे हैं लेकिन विभाग के अधिकारी बार-बार गुहार के बावजूद भी समाधान नहीं कर रहे हैं। -दुकानदार प्रमोद
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन हो रहे हादसे
जमीन पर चबूतरा बनाकर रखे गए ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा के लिए जाली भी नहीं लगाई गई है। बारिश के मौसम में तो हादसों का खतरा ओर अधिक बढ़ जाता है। आसपास के दुकानदार भी लंबे समय से परेशान हैं। लेकिन विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। -दुकानदार, नरेश कुमार

ट्रांसफार्मर काफी लंबे समय से लगे हुए हैं। अगर कहीं से कोई शिकायत आती है तो इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके अलावा शहर में जिन स्थानों पर ट्रांसफार्मर नीचे रखे हुए हैं उनके चारों ओर जालियां लगवाई जाएंगी। -सतपाल, एसडीओ।

 रेलवे रोड पर जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर।

रेलवे रोड पर जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर।- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed