{"_id":"5762eabc4f1c1b966d11bc40","slug":"international-yoga-day-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग कार्यक्रम के लिए आईटीआई से कल टीम होगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग कार्यक्रम के लिए आईटीआई से कल टीम होगी रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पंचकूला में होने वाले राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम के लिए भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 18 जून को आईटीआई मैदान नारनौल से सुबह 7 बजे उपायुक्त संजीव वर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिला आयुर्वेद अधिकारी अजीत सिंह यादव ने बताया कि योग शिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को 45 मिनट के योग प्रोटोकाल के अनुसार अभ्यास करवाया जा रहा है।
पतंजलि जिला प्रभारी सत्यव्रत शास्त्री ने सभी प्रतिभागियों को अनुशासन में रहने व योग को नियमित करने के लिए प्रेरित किया। वीरवार को सुभाष स्टेडियम नारनौल में राज्य स्तरीय योगा कार्यक्रम के लिए पंजीकृत प्रतिभागियों को योग प्रशिक्षण के समय योग शिक्षक बजरंग, रमेश चंद्र एओ, डीपीई हंसराज व डीपीई मुकेश कुमार व राकेश कुमार आदि थे।