{"_id":"6a04c323a6985e17c003d3e8","slug":"intensive-checking-carried-out-across-the-city-with-9-teams-and-dog-squad-narnol-news-c-196-1-nnl1004-139855-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 9 टीमों और डॉग स्क्वॉड के साथ शहर भर में हुई सघन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 9 टीमों और डॉग स्क्वॉड के साथ शहर भर में हुई सघन जांच
विज्ञापन
फोटो 2 पुलिस टीम जांच करते।स्रोत:प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देश पर शहर में नशे और अवैध शराब के खिलाफ सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस की 9 टीमों को अलग-अलग इलाकों में लगाया गया और उनके साथ डॉग स्क्वॉड भी मौजूद रहा। टीमों ने शहर के कई हिस्सों में जाकर संदिग्ध जगहों की गहन तलाशी ली और नशीले पदार्थों की जांच की।
इस अभियान का मकसद नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करना था। पुलिस ने मई महीने में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1920 नशीले कैप्सूल, 561 ग्राम गांजा, 95.800 ग्राम चिट्टा और 67 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन