फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Instructions to renovate traditional stepwells and johads for rainwater harvesting

Mahendragarh-Narnaul News: वर्षा जल के संचयन के लिए पारंपरिक बावड़ियों और जोहड़ों का जीर्णोद्धार कराने के निर्देश

Fri, 02 Aug 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 02 Aug 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Instructions to renovate traditional stepwells and johads for rainwater harvesting
फोटो नंबर-11वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद नगराधीश मंजीत कुमार। स्त्रोत-प्रशासन
नारनौल। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने वीरवार को जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2024 को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की नवंबर-2024 तक सभी विभाग दिए गए लक्ष्य को पूरा करें। जिला महेंद्रगढ़ की तरफ से नगराधीश मंजीत कुमार ने जिला की रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन

उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला महेंद्रगढ़ में दोहान तथा कृष्णावती नदी में नहरों के माध्यम से अधिक से अधिक बरसाती पानी छोड़ा जाए ताकि पानी का सही तरीके से संवर्धन किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान लगातार चलाया जाए। पानी के विवेकपूर्ण वितरण के लिए विशेष रूप से महिला समूहों व स्वयं सहायता समूहों की बहुत बड़ी भूमिका रहती है। पंचायत या वार्ड स्तर पर बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को तथा जल संरक्षण के तरीकों का उपयोग करने वाली महिला किसानों को महिला जल चैंपियंस बनाएं। वहीं महिला जल चैंपियन के नाम पर जल निकायों का नामकरण भी किया जा सकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि जल संरक्षण और वर्षा जल के संचयन के लिए पारंपरिक बावड़ियों और जोहड़ों का जीर्णोद्धार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों में अधिक से अधिक जल्द संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए छात्रों के बीच से ही जल दूत का चयन किया जाए। इस मौके पर सिंचाई विभाग के एसई राजेश कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के एसई एसपी जोशी, डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल, सिंचाई विभाग के एक्सईएन नितिन भार्गव के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed