{"_id":"6a29ab8a0faa1bead90c7e2b","slug":"instructions-to-ensure-the-benefits-of-schemes-reach-every-eligible-person-at-the-grassroots-level-narnol-news-c-196-1-nnl1010-141064-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर हर पात्र पहुंचाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर हर पात्र पहुंचाने के निर्देश
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर प्रदेश में 20 जून तक विशेष जन कल्याण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इसी कार्यक्रम को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने उपायुक्त अनुपमा अंजली व अधिकारियों की टीम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में चलने वाले इस कार्यक्रम में सभी केंद्रीय व राज्य स्तरीय योजनाओं, आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि और लखपति दीदी जैसी बड़ी योजनाओं के पंजीकरण के लिए हर खंड में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि इन शिविरों में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को आसानी से लाभ मिल सके। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत पिछले 12 वर्षों की स्वच्छता उपलब्धियों को लेकर आमजन को जागरूक करने पर विशेष फोकस किया जाए।
उन्होंने बताया कि इस दौरान वृक्षारोपण, प्रगति पथ यात्रा, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और प्रबुद्ध वर्गों के साथ बैठकें आयोजित करें। इसके अलावा युवाओं के लिए रोजगार मेले, पशुपालकों के लिए जिला स्तरीय पशु मेले और किसानों के लिए प्राकृतिक खेती पर आधारित व्याख्यान व प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी।