{"_id":"69ff75c1d875a15e6a05c616","slug":"instructions-issued-to-complete-role-play-and-dance-competitions-by-the-20th-narnol-news-c-196-1-nnl1003-139699-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रोल प्ले व नृत्य स्पर्धाएं 20 तक पूरी कराने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रोल प्ले व नृत्य स्पर्धाएं 20 तक पूरी कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन
फोटो नंबर-12जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारनौल।
नारनौल। सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने और सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने राज्यभर में रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। एससीईआरटी हरियाणा और डाइट महेंद्रगढ़ द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
प्रतियोगिताएं विद्यालय, क्लस्टर, खंड और जिला स्तर पर आयोजित होंगी। विद्यालय, क्लस्टर और खंड स्तर की सभी प्रतियोगिताएं 20 मई तक पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। रोल प्ले प्रतियोगिता में सरकारी और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की कक्षा 9वीं से 11वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
प्रत्येक टीम में 4 से 5 छात्र होंगे और प्रस्तुति का समय 5 से 8 मिनट निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता के लिए स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य, व्यक्तिगत सुरक्षा, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग व नशा मुक्ति जैसे विषय तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विद्यालय से केवल एक टीम ही भाग ले सकेगी। वहीं फोक डांस प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों को हरियाणा और भारतीय लोक संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। डीओसी रमेश सोनी के अनुसार इन आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होगा। संवाद