{"_id":"63f254d62b223b718d0a3fd9","slug":"inspires-players-to-play-with-love-and-sportsmanship-narnol-news-c-17-1-71459-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़-नारनौल: खिलाड़ियों को प्रेम और खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़-नारनौल: खिलाड़ियों को प्रेम और खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया
Sun, 19 Feb 2023 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 19 Feb 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
जैरपुर में आयोजित मेले में खेलों को शुभारंभ करते वरिष्ठ भाजपा नेता कंवर सिंह। संवाद
महेंद्रगढ़। गांव जेरपुर में बाबा पांचो पीर के दो दिवसीय मेले की शुरुआत रविवार को हुई। मेले में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। मेले में 52 किलोग्राम भार वर्ग की कबड्डी, ओपन कबड्डी, 1600 मीटर तक दौड़ प्रतियोगिता, क्रिकेट आदि प्रतियोगिताएं होंगी। सोमवार को मेला अवसर पर वीरपाल खरकीया द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। मेला अवसर पर आज भंडारे का भी आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया जाएगा। बतौर मुख्यातिथि पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता कंवर सिंह प्रधान द्वारा रिबन काट कर किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रेम और खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेले आपसी प्रेम और भाईचारे और समरसता को बढ़ावा देते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव जेरपुर के सरपंच राजेंद्र व मांडोला के सरपंच प्रतिनिधि हंसराज ने सयुक्त रूप से की। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति महेंद्रगढ़ की उप चेयरपर्सन शिवानी तंवर मौजूद रही। मंदिर मेला प्रबंधक कमेटी और ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथि कंवर सिंह का फूल माला और पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधान जितेंद्र, बिजेंद्र, रणधीर सिंह, मास्टर सुधीर, मुकेश, कर्ण सिंह नंबरदार, विक्रम राजपूत, राजेश शर्मा रिवासा, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह जिला कष्ट निवारण समित सदस्य, रामकुमार खटाना सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।