फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Inspector General of Police visited Narnaul

पुलिस महानिरीक्षक ने किया नारनौल का दौरा

Mon, 21 Feb 2022 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Inspector General of Police visited Narnaul
नारनौल। दक्षिण रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एम रवि किरण ने सोमवार को नारनौल का दौरा किया। नारनौल पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में पुलिस द्वारा पकड़े गए नशीले पदार्थों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने महिला थाना नारनौल का दौरा करते हुए बिल्डिंग, तमाम रिकॉर्ड, सीसीटीएनएस एवं कंप्यूटर कक्ष का जायजा लिया। थाना के एमएचसी कक्ष में रिकॉर्ड आदि की बारीकी से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रबंधक के कार्यालय सहित कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने और थाना में सफाई व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने पर सराहना की। आईजी ने कहा कि लोगों की सुविधाओं के मद्देनजर पुलिस की सर्विस को और बेहतर करने के प्रयास लगातार जारी है। अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा गहनता से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अधिकतर आपराधिक मामलों को सुलझाने में कामयाबी मिली है। नशे के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ चंद्रमोहन, उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी पूनम और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed