Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Inspection of schools for beautification award

Mahendragarh-Narnaul News: सुंदरीकरण पुरस्कार के लिए विद्यालयों का किया निरीक्षण

Tue, 24 Feb 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 24 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Inspection of schools for beautification award
फोटो संख्या:75- मुख्यमंत्री सुंदरीकरण पुरस्कार के लिए कनीना  के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
कनीना। मुख्यमंत्री सौंदर्यकरण पुरस्कार के लिए कमेटी ने आवेदन करने वाले विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में सतीश कुमार प्राचार्य पोता, महेंद्र गोयल प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाघोत व महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर पूजा खींची शामिल रहीं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी का सघन निरीक्षण किया। विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशालाओं, खेलकूद गतिविधियों, सौंदर्यकरण कार्यों, शौचालयों में जल व्यवस्था, खेल मैदान, पार्क व समग्र साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया।
विज्ञापन

टीम ने विद्यालय परिसर में स्थापित सीसीटीवी की कार्यप्रणाली की जांच की व विद्यालय में संचालित शूटिंग रेंज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। इसके उपरांत निरीक्षण दल ने राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला कनीना मंडी भवन का भी दौरा कर आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की और सुविधाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनीना मार्केट कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश कोटिया व विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक भी उपस्थित रहे। खंड कनीना के विद्यालयों में चल रहे सौंदर्यकरण एवं विकास कार्यों को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है। सभी विद्यालय मुख्यमंत्री सौंदर्यकरण पुरस्कार के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed