फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   INLD party will strengthen the organization at the booth level, will fight the municipal elections on the party symbol

इनेलो पार्टी बूथ स्तर पर करेगी संगठन को मजबूत, नगर निकाय के चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी

Fri, 08 Apr 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
INLD party will strengthen the organization at the booth level, will fight the municipal elections on the party symbol
इनेलो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि इनेलो पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी और नगर निकाय के चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। शुक्रवार को इनेलो की नारनौल सीएल फॉर्म हाउस पर राज्य स्तर की बैठक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

बैठक के बाद इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य मुद्दा पार्टी का मजबूत बनाना था तथा तीन निंदा प्रस्ताव भी पास किए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हलकावाइज चार से छह जोन बनाए हैं। पूरे प्रदेश में 511 जोन बनाए गए हैं। प्रत्येक जोन में 12 सदस्यों की कार्यकारिणी होगी। हर जोन में 16 प्रकोष्ठों के संयोजक भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गांव में वार्ड स्तर पर एक अध्यक्ष तथा एक गांव का अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके अलावा शहर में वार्ड अध्यक्ष एवं उसकी कार्यकारिणी बनाई जाएगी। प्रत्येक वार्ड में 16 प्रकोष्ठों के संयोजक बनाए जाएंगे। इसके अलावा बूथ लेवल पर भी काम किया जाएगा। हर बूथ का एक अध्यक्ष बनाया जाएगा और उसकी कार्यकारिणी होगी तथा 16 प्रकोष्ठों के संयोजक होंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्य उनका ताऊ देवीलाल की जयंती 25 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इनेलो बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती एवं महाराणा प्रताप जयंती जिला स्तर पर मनाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने ऐसे काले कानून बना दिए हैं, जिससे आम आदमी परेशान हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले 2 कनाल से कम रजिस्ट्री किए जाने पर पाबंदी थी, लेकिन अब गठबंधन सरकार ने एक एकड़ से कम जमीन पर रजिस्ट्री पर पाबंदी लगा दी है, जो किसानों के हितों के खिलाफ है। प्रेसवार्ता के शुरुआत में उन्होंने बताया कि छोटे लाल गहली जो इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य है, उनके यहां शादी थी। पूरी कार्यकारिणी शादी में शामिल होने आई थी। यहां पर पहले कभी प्रदेश स्तरीय बैठक नहीं हुई थी इसलिए यहां बैठक भी रख दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति में संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता, हमने अतीत में भी गठबंधन किया
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि उनकी सरकार आने के बाद बच्चों को महाविद्यालय तक नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि राजनीति में संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता। हमने अतीत में भी गठबंधन किया है और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमें कोई भी गठबंधन करना पड़ा तो वो जरूर करेंगे। अजय चौटाला द्वारा इनेलो पार्टी खत्म हो जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कौन क्या कहता है, मुझे इस पर चर्चा नहीं करनी, हमारी यही सोच है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा दे सकें। परिवार की एकजुटता पर उन्होंने कहा कि वो हमारे परिवार के लोग नहीं हैं। हमारा परिवार तो हमारी पार्टी है। दसवीं फिल्म पर उन्होंने कहा कि जब मैं जेल में था तो समय का सदुपयोग करना ही था। मेरी तालीम जो अधूरी रह गई थी, उसको मैंने वहां रहकर पूरा किया। केवल दसवीं ही नहीं, बल्कि 12वीं भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed