{"_id":"6908ea2132b7f2c93f0f40c4","slug":"inld-demands-to-solve-the-problems-of-farmers-narnol-news-c-203-1-sroh1011-121394-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: इनेलो ने की किसानों की समस्याएं दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: इनेलो ने की किसानों की समस्याएं दूर करने की मांग
Mon, 03 Nov 2025 11:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में ज्ञापन सौंपने के लिए खड़े इनेलो पार्टी के कार्यकर्ता
महेंद्रगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल को सौंपा। इसमें खरीफ की फसलों की क्षति की भरपाई करने, फसलों की एमएसपी पर खरीद करने और डीएपी/यूरिया खाद की समय पर आपूर्ति करने की मांग की।
इनेलो जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक ने कहा की हरियाणा में इस साल अत्यधिक बारिश और जल भराव की वजह से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जिले के गांव ढाणी किरारोद में जलभराव के कारण किसानों को फसल की बिजाई नहीं की जा सकती अत्यधिक वर्षा के कारण खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिसने किसान की कमर तोड़ कर रख दी है।
इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा गया था, जो नहीं दिया गया। मजबूर होकर आज इनेलो कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतर कर रोष प्रकट किया गया व सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की गई जिससे किसानों को कुछ राहत मिल सके। जिला प्रभारी व इनेलो कानूनी प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह ढिल्लों ने कहा की किसानों का बाजरा एमएसपी पर नहीं खरीदा जा रहा। मंडियों में किसान टोकन व अधिकारियों की मनमर्जी से परेशान हो गया है उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर सतबीर बडेसरा, छोटेलाल गहली, नवनीत सिंह ढिल्लों, बल्ली शेखावत, दीपक यादव, महिला जिला प्रधान उर्मिला यादव, अनिल कौशिक एडवोकेट, बिल्लू यादव चेयरमैन, लाल सिंह तंवर, सुरेश चौधरी, सतपाल चिल्लारो, कप्तान सिंह, सतपाल उन्हाणी, रामकिशन यादव, भरपूर सिंह, नीरज बडेसरा, धर्मपाल नंबरदार मौजूद रहे।