{"_id":"66d8bbb9c5e6179d8a0a8fbb","slug":"injured-person-dies-during-treatment-case-registered-against-two-accused-narnol-news-c-203-1-sroh1011-111860-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट में घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, दो आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट में घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, दो आरोपियों पर केस दर्ज
Thu, 05 Sep 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 05 Sep 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दो सप्ताह पूर्व महेंद्रगढ़ शहर में हुई मारपीट में घायल युवक ने बुधवार को रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर दो नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दी शिकायत में शहर के मोहल्ला ढाणी निवासी अतरी देवी ने बताया कि उसका लड़का श्रीभगवान गत 22 अगस्त रात को करीब 10 बजे के बीच स्थित नेमी होटल से खाना लेने के लिए गया था। उसी समय होटल के पास मोहल्ला नीमड़ी नीचे रहने वाले नवीन व गोहल्लू वहां पर आए और रास्ता रोककर आपस में बहस करने लगे। इस दौरान दोनों ने उसके बेटे के साथ मारपीट कर गंभीर हालत में वहीं छोड़ दिया। आसपास के लोगों ने फोन करके उसके बेटे को एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। इस समय पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं नवीन व गोहल्लू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गत 29 अगस्त को परिजनों की शिकायत के आधार पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। वहीं मृतक की मां के बयान पर दो नामजदों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
कृपाल सिंह, उप निरीक्षक शहरी थाना, महेंद्रगढ़।