{"_id":"66a53c5cc8626479a2057ee6","slug":"information-was-given-about-the-operation-of-drinking-water-system-narnol-news-c-203-1-sroh1012-111054-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल व्यवस्था के संचालन की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल व्यवस्था के संचालन की जानकारी दी
Sat, 27 Jul 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
कनीना। गांव सुंदरह में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन कनीना की ओर से ग्राम जल एवं सीवरेज समिति सदस्यों को एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच कबूल बाई ने की। विभाग की ओर से खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के गठन, उद्देश्य एवं उत्तरदायित्व के बारे में विस्तार से बताया। सदस्यों को पेयजल व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन एवं रखरखाव की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम स्तर पर एक नल जल मित्र की नियुक्ति होनी है एवं स्वयं सहायता समूह की सक्रिय महिला जो समिति की सदस्या भी होगी उसको अधिकृत किया जाएगा। इसके बाद किसी भी ग्रामीण को नया नल कनेक्शन देने एवं शुल्क संग्रहण का कार्य भी वह सदस्या करेगी। मोहित कुमार ने उपस्थित सदस्यों को फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से जीवाणु परीक्षण विधि की जानकारी दी। बारिश के मौसम में डायरिया के कारण, लक्षण और रोकथाम के बारे अवगत कराया। इस अवसर पर समिति सदस्य वर्षा, कविता, अनीता, कमलेश, बजरंग, महेश, कैलाश, कर्ण सिंह, विनय कुमार सहित आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, मोटर चालक उपस्थित रहे।