{"_id":"66ca244c4f1861e4930c3400","slug":"information-given-to-students-about-good-touch-and-bad-touch-narnol-news-c-196-1-nnl1004-115416-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को गुड टच व बैड टच की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को गुड टच व बैड टच की दी जानकारी
Sat, 24 Aug 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-16 स्कूल में विद्यार्थियों को जानकारी देती निरीक्षक मिनाक्षी। स्त्रोत-पुलिस
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस की दुर्गा शक्ति की टीम की ओर से शनिवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन कर स्कूल विद्यार्थियों को गुड टच बैड टच, डायल 112 के बारे में जानकारी दी गई।
पाठशाला में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दुर्गा शक्ति टीम इंचार्ज निरीक्षक मीनाक्षी ने कहा कि हमें नशे से दूर रहना चाहिए और शिक्षा व खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए। दुर्गा शक्ति की टीम ने विद्यार्थियों को पुलिस की कार्य प्रणाली, यातायात नियमों और विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों ने पुलिस टीम से कई सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की। दुर्गा शक्ति की टीम ने विद्यार्थियों को गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी। टीम ने बताया कि अगर कोई आपको टच करता है और आपको अच्छा लगता है या स्नेह की अनुभूति होती है तो यह गुड टच कहलाता है। बैड टच क्या होता है, जब कोई व्यक्ति आपको इस तरह से छूता है कि आप इससे असहज महसूस करते हैं या फिर उस व्यक्ति का छूना आपको बुरा लगता है।