फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Information given to farmers to increase the production of moong

मूंग की पैदावार बढ़ाने को तीन गांवों के 65 किसानों को दी जानकारी

Fri, 10 Sep 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Information given to farmers to increase the production of moong
फोटो संख्या: 53
विज्ञापन

किसानों को मूंग की पैदावार बढ़ाने को दी जानकारी
-कृषि विज्ञान केंद्र ने गांव नंगला में मूंग खेत दिवस का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के जिला विस्तार विभाग कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा शुक्रवार को गांव नंगला में मूंग खेत दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 65 किसानों ने भाग लिया। किसानों को मूंग फसल की अच्छी पैदावार के लिए उन्नत कृषि क्रियाओं के बारे में बताया गया। फसल में लगने वाले कीटों एवं बीमारियों के पहचान और उनकी रोकथाम के उपाय बताए गए।
कार्यक्रम आयोजिका डॉ. पूनम यादव ने बताया कि दालों की जरूरत और उत्पादन में काफी अंतर है। उत्पादन की तुलना में जरूरत अधिक है। दालों की पूर्ति के लिए सरकार को काफी मात्रा में दालों का आयात करना पड़ता है। दालों की फसलों, अन्य फसलों से प्राप्त होने वाले आय व्यय के अंतर के बारे में बताया। मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य सात हजार पचास रुपये प्रति क्विंटल है। बताया कि इस वर्ष मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7275 रुपये है।
विज्ञापन

केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. रमेश कुमार ने मूंग फसल के लगाए गए प्रदर्शन प्लांट की उन्नत कृषि क्रियाओं से अवगत कराया। मूंग की किस्म एम.एच. 421 एक उन्नत किस्म है तथा इसकी पैदावार अन्य किस्मों की अपेक्षा अधिक है। जीवाणु खादों का प्रयोग, संतुलित मात्रा में खादों का प्रयोग व सामयिक खरपतवार नियंत्रण से होने वाले लाभों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नंगला, जड़वा व तिगरा के 50 किसानों को मूंग की उन्नत किस्म एम.एच.-421, जीवाणु खाद, खरपतवार नाशक, बीज उपचार की दवाई दी गई। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. राजपाल यादव ने किसानो को खेती में संतुलित खादों के प्रयोग के लिए मिट्टी व पानी की जांच के महत्व के बारे में बताया। प्रदर्शन प्लाटों में जड़ गलन व रस चूसने वाले कीड़ों की रोकथाम की तकनीकों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में 65 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed