फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Information given about the software used in newspaper design and use

Mahendragarh-Narnaul News: समाचार पत्र की डिजाइन व प्रयोग होने वाले सॉफ्टवेयर की दी जानकारी

Tue, 22 Oct 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 22 Oct 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Information given about the software used in newspaper design and use
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा इन डिजाइन और समाचार पत्र निर्माण पर केंद्रित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला के डिजाइन विशेषज्ञ शशिकांत शर्मा ने विद्यार्थियों का व्यावहारिक अभ्यास करवाया व समाचार पत्र निर्माण के बारे में विस्तार से बताया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए ऐसी कार्यशालाओं को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित युग में नई तकनीक व सॉफ्टवेयर को सीखे बिना आगे नहीं बढ़ा जा सकता।
विज्ञापन

आयोजन में विशेषज्ञ शशिकांत शर्मा ने कहा कि एक प्रभावी समाचार पत्र निर्माण के लिए डिजाइन सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। अगर विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता व साॅफ्टवेयर का सही प्रयोग सीखेंगे तो वर्तमान विजुअल मीडिया के दौर में समाचारों को सही तरीके से बता पाएंगे। आज के डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान के बिना मीडिया के क्षेत्र में विद्यार्थियों का कोई भविष्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. अशोक कुमार ने इस कार्यशाला को सफल बताते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में समाचार पत्र डिजाइन और इनके टूल्स को सीखना एक महत्वपूर्ण कौशल है। ऐसे व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed