{"_id":"63f3bf95ff985e04ff03f6bb","slug":"information-about-pradhan-mantri-matru-vandana-yojana-narnol-news-c-17-1-72287-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़-नारनौल: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़-नारनौल: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की दी जानकारी
Tue, 21 Feb 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत कान्हाजी प्ले स्कूल कनीना में खंड स्तरीय प्रशिक्षण में उपस
कनीना। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत कान्हाजी प्ले स्कूल में खंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ सरला यादव ने की। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनबाडी वर्कर, हेल्पर, स्वास्थ्य विभाग से आशा वर्कर ने प्रशिक्षण में भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक जिला समन्वयक दिनेश रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक मातृत्व लाभ योजना है। इसके तहत महिलाओं की आर्थिक मदद की जाती है। गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को तीन आसान किश्तों में 5000 रुपये की मदद प्रदान की जाती है। विशेष मातृ और बाल स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यकता को पूरा करने के लिए परिवार के पहले जीवित बच्चे के लिए प्रोत्साहन स्वरूप यह राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के साथ नियमित रूप से कर्मचारी हैं या जो किसी भी कानून के तहत समान लाभ प्राप्त कर रही हैं उन सभी को छोड़कर सभी गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को इस योजना का लाभ दिया जाता है। मातृत्व लाभ प्राप्त करने की योग्य महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र या एक ऐसे सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में पंजीकरण कराना होता है। जो भी उस विशेष राज्य के लिए कार्य करता है। पंजीकरण अंतिम मासिक धर्म के 150 दिनों के भीतर किया जाना चाहिए।
सीडीपीओ सरला यादव ने कहा कि सर्वे के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर अवश्य ध्यान दें की कोई भी लाभार्थी स्कीम से वंचित न रह जाएं। उन्होंने कहा कि विभाग के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर विभाग द्वारा चलाई जा रही स्कीम का प्रचार अवश्य करें। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कार्य करें।
इस अवसर पर सुभाष जिला समन्वयक प्ले स्कूल, पिंकी, पुष्पा, कुसुम, जितेंद्र लिपिक, विपिन, अजीत, विनय, पूनम, अनीता, मंजू, जागौ देवी, सुमन देवी, सहित 200 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुपरवाइजर मौजूद रही।