फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Infiltrators will suffer the consequences: Rao Dan Singh

भितरघात करने वालों को आगे भुगतना पड़ेगा नतीजा : राव दान सिंह

Tue, 04 Jun 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Infiltrators will suffer the consequences: Rao Dan Singh
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राव दान सिंह ने चुनाव परिणाम आने के बाद कहा कि जनता का फैसला हमारे लिए सर्वोपरि है और जो फैसला उन्होंने दिया है हम उसे स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन

राव दानसिंह ने कहा कि हार-जीत तो जीवन में होती रहती है, लेकिन जनता ने भाजपा को भी करारा जवाब दिया है। कांग्रेस ने हरियाणा में बेहतर प्रदर्शन किया है। भाजपा के बराबर पांच सीट लेकर पूरा मुकाबला किया है। उन्होंने आम जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान भारी गर्मी में मेरा साथ दिया, लेकिन जीत नहीं मिल पाई। वह क्षेत्र की जनता के लिए आगे भी इसी प्रकार लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस पार्टी को लेकर कहा कि हरियाणा में पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है। राव दान सिंह ने कांग्रेस पार्टी में भीतर घात को लेकर कहा कि अगर किसी ने भितरघात किया है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में उसके साथ वैसा ही काम किया जाएगा और पार्टी भी अपने लेवल पर कार्रवाई करेगी। कहा कि अब जनता भी बदलाव चाहती है और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed