फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Induction and transitional courses started in Ayurveda hospital and college

Mahendragarh-Narnaul News: आयुर्वेद अस्पताल और कॉलेज में प्रेरण व संक्रमणकालीन पाठ्यक्रम शुरू

Wed, 04 Dec 2024 12:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 04 Dec 2024 12:25 PM IST
विज्ञापन
Induction and transitional courses started in Ayurveda hospital and college
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेद अस्पताल एवं कॉलेज पटीकरा में नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर प्रेरण कार्यक्रम और संक्रमणकालीन पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। आयुष निदेशक डॉ. संगीता नेहरा व पंचायत समिति वाइस चेयरमैन प्रवीण भी मौजूद थे। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कॉलेज में आवास संबंधी सुविधाओं व खेल संबंधी सभी सुविधाओं को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास गुज्जरवार ने कॉलेज के उत्थान संबंधी पिछले वर्षों में की गई गतिविधियों और वर्तमान में चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बीएएमएस प्रथम सत्र 2024-25 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को सफेद कोट पहनाकर शपथ दिलवाई। इस अवसर पर उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कौशिक, डॉ. गंगा विष्णु, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. रितेश, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. विमल प्रकाश, डॉ. जितेन्द्र सुहाग, डॉ. कुलभूषण, डॉ. ऋतू, डॉ. डिंपल, डॉ. मुनेश यादव के अलावा बीएएमएस के विद्यार्थी और अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed