फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Indigenous fringe decorated with colorful lights made of paper and cloth is attracting people

Mahendragarh-Narnaul News: लोगों को लुभा रही कागज व कपड़े की रंग-बिरंगी लाइटों से सजी स्वदेशी झालर

Wed, 23 Oct 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 23 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Indigenous fringe decorated with colorful lights made of paper and cloth is attracting people
महेंद्रगढ़। धनतेरस व दिवाली पर्व को लेकर महेंद्रगढ़ के बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई। घरों के सजावट के लिए विभिन्न प्रकार की झालर, बदरवाल, फूल माला सहित अन्य सामान से दुकानें सजनी लगी है।
विज्ञापन

दुकानों से ग्राहक सामान खरीदने के लिए पहुंच रही है। वहीं दुकानों में आधुनिक लाइटें भी दुकानों में जगमग होनी शुरू हो गई है। दुकानदार जितेंद्र, मनीष, दीनदयाल, अजीत ने बताया कि इस त्योहारी सीजन में दुकानदारों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। लोग बाजारों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि दीपावली पर्व में अभी समय बचा हुआ है, फिर भी दीपावली पर्व से पूर्व लोग अपने घराें को संवारे में लगे हुए हैं। बाजार में बंदनवार 50 से 300 रुपये, झालर 250 से 500 रुपये, लड़ी 30 से 80 रुपये, फूल माला 50 से 100 रुपये बाजार में उपलब्ध है। वीरवार को अहोई अष्टमी है उसके बाद धनतेरस व दीपावली त्योहार हैं। इसको लेकर शहर के बाजार सज गए हैं।
विज्ञापन

स्वदेशी झालरों की अधिक मांग
इस बार बाजार से चाइनीज लड़ियां व सजावट का सामान गायब है। लोग भी स्वदेशी लड़ियों व झालरों को अधिक पसंद कर रहे हैं। इनमें कपड़े व रंग-बिरंगी लाइटों से बनी झालर लोगों को खूब भा रही हैं। साथ ही लाइटों की लड़ियों में भी स्वदेशी लड़ी की खरीद कर रहे हैं। बाजार में इस बार कागज व कपड़े से बनी झालरें अधिकता में उपलब्ध हैं। शहर में 50 से अधिक स्टॉलों पर सजी झालरें लोगों को लुभा रही हैं। फूलों की झालर में भी इस बार कपड़े का अधिक प्रयोग है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक का बहुत कम मात्रा में प्रयोग भी इस बार किया गया है। कपड़े व कागज की झालर अधिक प्रचलन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed