फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Indigenous fertilizers will be promoted: Chaudhary Dharambir Singh

देसी खाद को दिया जाएगा बढ़ावा : चौधरी धर्मबीर सिंह

Sat, 04 Apr 2026 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 04 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Indigenous fertilizers will be promoted: Chaudhary Dharambir Singh
फोटो 8अधिकारियों की बैठक लेते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।स्रोत प्रशासन
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि अब गांवों में स्वच्छता के साथ-साथ समृद्धि का नया मॉडल तैयार किया जाएगा। गांवों में यूरिया के विकल्प के रूप में देसी खाद को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए पंचायतों की खाली जमीन पर विकसित भारत जी राम जी योजना से गड्ढे खोदकर खाद तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

सांसद शुक्रवार को नारनौल के पंचायत भवन में आयोजित डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार अंत्योदय की भावना के साथ प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांवों में कचरा प्रबंधन के लिए ठोस कचरा प्रबंधन शेड और तरल कचरा प्रबंधन के प्रोजेक्ट्स पर भी तेजी से काम किया जाए। सरकार का मुख्य फोकस ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत जिले में वित्तीय वर्ष में जल संरक्षण, भूमि विकास और ग्रामीण संपर्क जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर लगभग 896 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

उन्होंने विशेष रूप से अमृत सरोवर योजना की सराहना करते हुए कहा कि जिले में चिन्हित किए गए सभी 80 तालाबों पर कार्य शुरू हो चुका है, जिनमें से कई का कार्य पूर्ण भी कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के पक्के घर के सपने को साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) मील का पत्थर साबित हो रही है। वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित 1258 घरों के लक्ष्य के मुकाबले 1203 घर स्वीकृत किए जा चुके हैं।


उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में 1800 से अधिक सक्रिय स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं, जिन्हें रिवॉल्विंग फंड और बैंक लिंकेज के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस मौके पर महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed