फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Indian Labor Union meeting was held

Mahendragarh-Narnaul News: भारतीय मजदूर संघ की बैठक हुई

Fri, 06 Dec 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 06 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Indian Labor Union meeting was held
फोटो नंबर-24बैठक में भाग लेते अनुबं​धित बिजली कर्मचारी। संवाद
नारनौल। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ की बैठक शुक्रवार को सर्किल ऑफिस में हुई। इसकी अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष आशीष गोरा ने की। मंच का संचालन जिला सचिव कर्मवीर जाखड़ व प्रेस सचिव सूरज कौशिक ने किया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के प्रांत मंत्री देवीलाल गुराणा, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के महासचिव ओमवीर यादव, प्रदेश संगठन मंत्री विक्रम श्योराण, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप बागनवाला, जिला जींद अध्यक्ष लोकेश भयान व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उदय शंकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक का मुख्य उद्देश्य हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के लिए 58 साल तक का सुरक्षित रोजगार का एक्ट पास होने के उपलक्ष्य में सभी शीर्ष पदाधिकारियों का मान सम्मान करना रहा। प्रांत मंत्री देवीलाल गुराणा ने कहा कि अभी तक विद्युत विभाग के अधिकारियों ने एक्ट को विभाग में लागू नहीं किया। इस पर किसी भी कर्मचारी को घबराने की जरूरत नहीं है। एक्ट 14 अगस्त 2024 को पास हो चुका है। सैलरी 15 अगस्त से बनना शुरू हो चुकी है। जल्द ही एक्ट विभाग में लागू होगा और आप सभी को 15 अगस्त से आपका बकाया एरियर मिलेगा। भारतीय मजदूर संघ ने ही कच्चे कर्मचारियों को आज पक्के कर्मचारियों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में सिटी सब डिवीजन नारनौल की कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें प्रधान यशपाल यादव, उप प्रधान विपिन व विशाल गुप्ता, सचिव रोशन लाल, कोषाध्यक्ष कपिल यादव, प्रेस सचिव दिनेश भार्गव, संगठन कर्ता बलवंत को सर्वसम्मति से चुना गया। इस मौके पर सभी सब डिविजनों के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed