फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Increased talk on vomiting on the floor in civil hospital

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में फर्श पर उल्टी करने पर बढ़ी बात

Sun, 27 Aug 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 27 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Increased talk on vomiting on the floor in civil hospital
नारनौल। गायनी वार्ड में रविवार को एक गर्भवती ने फर्श पर उल्टी दी। इसके बाद स्टाफ और गर्भवती के परिजनों में सफाई को लेकर मारपीट हो गई। घटना में चार कर्मचारी भी घायल हो गए। वहीं गर्भवती महिला के पेट पर चोट लगने की वजह से परिजनाें को उसे अन्य अस्पताल में प्रसव के लिए जाना पड़ा।
विज्ञापन

गर्भवती प्रिया के पति कपिल ने अस्पताल कर्मियों के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार मध्य रात्रि अपनी पत्नी को नागरिक अस्पताल नारनौल में प्रसव के लिए लेकर आए थे। भर्ती करने के बाद रविवार सुबह उनकी पत्नी के बगल में सो रही एक महिला मरीज ने उल्टी कर दी। इस पर वहां के स्टाफ ने कहा कि उनकी पत्नी ने उल्टी की है। इसको साफ करो और जबरदस्ती करने लगे। इससे विवाद बढ़ गया। स्टाफ ने कपिल के पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब महिला बीच बचाव के लिए आई तो वहां मौजूद नर्स व अन्य स्टाफ ने गर्भवती महिला के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। गर्भवती महिला के पति ने आरोप लगाया है कि नर्स ने उनकी पत्नी के पेट पर भी लात मारी है, जिसकी वजह बच्चा मिसक्रेज होने का खतरा बन गया है। उधर वार्ड में तैनात डॉ. सरजीत ने बताया कि मरीज के साथ आए परिजनों ने पहले स्टाफ कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर स्टाफ नर्स के साथ मारपीट की। इस दौरान चार स्टाफ कर्मी घायल भी हो गई। वार्ड में लगा शीशा भी तोड़ दिया। वार्ड अटेंडेंट संतोष ने बताया कि चार-पांच लोग वार्ड के अंदर घुस गए और स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे। झगड़ा बढ़ने पर डायल 112 को सूचित किया गया। वहीं नर्स मंजू ने कहा कि वह सुबह आठ बजे ड्यूटी पर आई थी, इस दौरान सफाई कर्मी व गार्ड के साथ झगड़ा कर रहे थे। जब वह लेबर रूम में जा रही थी तो एक व्यक्ति आया और उसके साथ गाली गलोच करने लग गया। इसके बाद उसने उसका गला पकड़ा कर लिया। मालडा सराय निवासी घायल ममता ने बताया कि एक महिला ने उल्टी कर दी थी, जिसके बाद सफाईकर्मी उसे उल्टी साफ करने के कहने लगी। सफाईकर्मी कह रही थी कि उल्टी साफ करने के तुझे रुपये भी दे दूंगी। वह लगातार गर्भवती महिलाओं से अभद्र भाषा में बात कर रही थी। इसके बाद गर्भवती महिला के परिजन के साथ स्टाफ कर्मी मारपीट करने लग गए। वह इस घटना का वीडियो बनाने लगी तो स्टॉफ सदस्य उसका मोबाइल छिनने लगे और मारपीट करनी शुरू कर दी। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. कंवर सिंह ने बताया कि गायनी वार्ड में सुबह गर्भवती महिला के परिजनों ने स्टाफ सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की है। जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात डॉ. पूजा ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। घटना में जो भी दोषी है, उसकी जांच की जा रही है। शहर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल में मरीज व स्टाफ सदस्यों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। अब दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दी जा रही है, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed