फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Increased number of dermatological patients in summer, 30 patients coming daily in OPD

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी में बढ़ी त्वचारोगियों की संख्या, ओपीडी में प्रतिदिन आ रहे 30 मरीज

Tue, 28 Apr 2026 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Increased number of dermatological patients in summer, 30 patients coming daily in OPD
फोटो संख्या:60 नगारिक अस्पताल की ओपीडी में खड़े मरीज। संवाद
महेंद्रगढ़। लगातार बढ़ रही गर्मी अब लोगों की सेहत पर असर डालने लगी है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ी हैं। नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में प्रतिदिन 30 से अधिक मरीज त्वचा से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है जिससे ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। अस्पताल में सुबह से ही ओपीडी के बाहर लंबी लाइन लग जाती है। अस्पताल में आने वाले मरीजों में सबसे अधिक शिकायत त्वचा पर लाल दाने, जलन और खुजली की देखी जा रही है।
विज्ञापन

जगदीश ने बताया कि तेज गर्मी और पसीने के कारण उनकी त्वचा पर छोटे-छोटे दाने निकल रहे हैं जो धीरे-धीरे बढ़कर परेशानी का कारण बन रहे हैं। सर्जन डॉ. संदीप यादव ने बताया कि गर्मी के मौसम में अत्यधिक पसीना निकलना सामान्य बात है, लेकिन यदि शरीर लंबे समय तक पसीने से भीगा रहे तो इससे बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं, जो त्वचा रोगों को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पसीने से भीगे कपड़े पहनकर रखने से त्वचा में संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे गर्मी के मौसम में हल्के और सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर को हवा मिलती रहे और पसीना जल्दी सूख सके।

साथ ही दिन में कम से कम दो बार स्नान करने, शरीर को साफ और सूखा रखने व अधिक मात्रा में पानी पिए। धूप में निकलते समय छाता या सिर पर तौलिया को प्रयोग करें। यदि त्वचा पर लगातार खुजली, लाल दाने या जलन बनी रहती है तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉ. से परामर्श ले। समय पर इलाज से इन समस्याओं को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed