फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Income Tax Department team returned after 37 hours of investigation

Mahendragarh-Narnaul News: 37 घंटे की जांच के बाद लौटी आयकर विभाग की टीम

Sun, 23 Feb 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 23 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department team returned after 37 hours of investigation
फोटो नंबर- 05नारनौल में घी, चीनी के व्यापारी हितेश मदान के घर छापेमारी के बाद सूना पड़ा मकान। स
नारनौल। शहर में एक घर पर वीरवार सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई आयकर विभाग की रेड करीब 37 घंटे बाद खत्म हुई। चली।
विज्ञापन

शुक्रवार रात टीम के अधिकारी घर व प्रतिष्ठान से चले गए। हालांकि रेड के बाद अधिकारी एक बार शहर के किला रोड पर भी कुछ देर के लिए रुके थे। ऐसे में विभाग की गाड़ियों को देखकर शहर में अन्य जगह पर रेड होने की चर्चा भी चली, लेकिन कुछ देर बाद टीम वहां से चली गई।
पंचकूला से आई आयकर विभाग की टीम ने वीरवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे शहर के बावड़ीपुर मोहल्ला में गुरुद्वारे के पास चीनी व घी के व्यापारी हितेश मदान के घर और अनाज मंडी स्थित दुकान पर दोनों जगह एक साथ छापा मारा था। रेड करीब 37 घंटे चली। आयकर विभाग के अधिकारी पांच गाड़ियों से आए थे। उनके साथ सुरक्षा के मद्देनजर बीएसएफ के जवान भी थे। अधिकारियों ने दुकान व मकान को बंद करके वहां पर दिन रात कागज की जांच-पड़ताल की। इस दौरान एक अधिकारी ने यह भी बताया था कि इस प्रकार की रेड देश में कई जगह चल रही है व यह रेड एक बड़ी फर्म से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों की टीम रात को करीब 10 बजे पहले दुकान से निकली और किलारोड की ओर गई। वहीं व्यापारी के घर से निकली टीम भी गाड़ी से किलारोड पर ही पहुंची। वहां पर टीम अपने अन्य साथियों का इंतजार कर रही थी। इसके कारण गाड़ियां एक जगह कई देर तक रुकी रही। कुछ देर बाद रात करीब दस बजे टीम वहां से निकल गई। बता दें कि आयकर विभाग की यह रेड शहर में डाली गई पुरानी सभी रेड से बड़ी थी। इसमें एक फर्म की एक साथ दो जगह कागज की जांच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed