{"_id":"6607009b5cf89450e900a05d","slug":"income-and-expenditure-details-presented-in-the-monthly-meeting-of-yadav-sabha-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108454-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: यादव सभा की मासिक बैठक में पेश किया गया आय-व्यय का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: यादव सभा की मासिक बैठक में पेश किया गया आय-व्यय का ब्योरा
Fri, 29 Mar 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला के सभागार में यादव सभा की मासिक बैठक यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
सर्वप्रथम मासिक आय-व्यय का ब्योरा 1 दिसंबर 2023 से 27 मार्च 2024 तक का अनुमोदन करने बारे प्रस्ताव किया गया। वहीं अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक के सभी सदस्यों को ऑनलाइन अनुमोदन करवाने, सेना में अग्निवीर भर्ती की जगह नियमित भर्ती करने, धर्मशाला भवन की मरम्मत करवाने, अंत्येष्टि संस्कारों में मृतक के प्रति सम्मान की भावना से घी व सामग्री को आहुति के रूप में देकर दिवंगत आत्मा की सद्गति की कामना करने सहित अन्य प्रस्ताव किए गए।
प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव ने सभी प्रस्ताव पढ़कर सुनाए। सभी सभासदों ने संतुष्टि जताई तथा सभी प्रस्तावों को पारित किया गया। इस मौके पर यादव सभा के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आर्य, सचिव रोहतास सिंह, उपसचिव रोहतास यादव, बाबू जगदीश प्रसाद कोषाध्यक्ष, लाल सिंह राव, सूबे सिंह देवास, सूबेदार रामकुमार यादव, संतोष यादव मौजूद रहे।