फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees kept sending people from one desk to another who came to get information in the camp organized under Seva Sankalp Abhiyan.

Mahendragarh-Narnaul News: उम्मीद से पहुंचे, मायूस होकर लौटे

Fri, 25 Sep 2026 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Employees kept sending people from one desk to another who came to get information in the camp organized under Seva Sankalp Abhiyan.
फोटो संख्या:64- यादव धर्मशाला  में आयोजित ​शिविर में लगी वि​भिन्न विभागों की डेस्क--संवाद
सेवा संकल्प अभियान के तहत लगे शिविर में जानकारी लेने पहुंचे लोगों को एक से दूसरी डेस्क भेजते रहे कर्मचारी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत यादव धर्मशाला में आयोजित शिविर में अलग-अलग विभागों के स्पष्ट बैनर और सूचना बोर्ड न होने से लोगों को यह पता ही नहीं चल पाया कि किस विभाग की डेस्क कहां है। कई लोग जानकारी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। हेल्प डेस्क की हालत भी ठीक नहीं थी, यहां तैनात कर्मचारियों को खुद नहीं पता था कि शिविर में कौन-कौन से विभाग मौजूद हैं।
लोग अपनी समस्या लेकर एक डेस्क पर पहुंचते तो उन्हें दूसरी डेस्क पर भेज दिया जाता, वहां पहुंचने पर फिर किसी और काउंटर की ओर इशारा कर दिया जाता। जो लोग मकान निर्माण की किस्त और मकान मरम्मत लोन की जानकारी लेने पहुंचे तो उन्हें नगर पालिका जाने को कह दिया गया।
विज्ञापन

--------------
मकान निर्माण की एक ही किस्त मिली, उसके बाद कोई किस्त नहीं आई। इसी जानकारी के लिए मैं शिविर में पहुंचा था, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारी ने मुझे नगर पालिका जाने को कह दिया। कोई समाधान नहीं मिला।-प्रमोद महायच, मोहल्ला महायचान
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मकान की मरम्मत के लिए लोन की जानकारी लेने शिविर में गया था। यहां संबंधित विभाग के कर्मचारी से मिला तो उसने नगर पालिका जाने की बात कह दी। इतनी दूर आने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिल पाई।-महावीर प्रसाद, वार्ड-13
-----------
शिविर में पीपीपी और लाडो योजना की जानकारी लेने आया था। यहां मुझे एक डेस्क से दूसरी डेस्क पर भेजा जाता रहा। इस चक्कर में काफी परेशानी हुई, फिर भी मुझे सही और पूरी जानकारी नहीं मिल पाई।-नरेश कुमार, मोहल्ला कोकाबंगड़ी
---------------
जब शिविर में पहुंचा तो यहां किसी भी विभाग का न बैनर लगा था और न ही कोई पोस्टर। यह तक पता नहीं चल पा रहा था कि किस विभाग का अधिकारी कहां बैठा है। संबंधित विभाग की सही जानकारी न मिलने से मुझे और अन्य लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।-पवन कुमार, मोहल्ला नत्थुवाला

-----------------
हर गांव तक पहुंचेगी योजना : अधिकारी
जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित कुमार ने दावा किया कि हर गांव और मोहल्ले तक योजनाओं को पहुंचाने का मकसद यही है कि किसी भी पात्र नागरिक को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। 20 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 14 अक्तूबर तक जिले के हर खंड और नगर निकाय क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

फोटो संख्या:64- यादव धर्मशाला  में आयोजित शिविर में लगी विभिन्न विभागों की डेस्क--संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed