फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Girl students reached the police station, learned the Police's mantra of service-security-cooperation

Mahendragarh-Narnaul News: थाने पहुंचीं छात्राएं, जाना पुलिस का सेवा-सुरक्षा-सहयोग मंत्र

Fri, 25 Sep 2026 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Girl students reached the police station, learned the Police's mantra of service-security-cooperation
फोटो 11पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को जानकारी देते थाना प्रभा
नांगल चौधरी। थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि सेवा का मतलब जरूरतमंद की मदद करना और लोगों की शिकायत सुनना है। सुरक्षा के तहत जान-माल की रक्षा और अपराध पर रोक लगाना पुलिस की जिम्मेदारी है। वहीं, सहयोग का अर्थ पुलिस और आमजन के बीच बेहतर तालमेल बनाना है।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 35 छात्राओं ने वीरवार को नांगल चौधरी थाना का भ्रमण के दौरान कही। छात्राओं ने थाने की कार्यप्रणाली को करीब से जाना और पुलिस की जिम्मेदारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस का काम केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं है। शिकायतों का समाधान, जरूरतमंदों की मदद और लोगों को सुरक्षित माहौल देना भी पुलिस की अहम जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराध और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्हें अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर संपर्क में सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

छात्राओं ने कहा कि थाना भ्रमण से उन्हें पुलिस की जिम्मेदारियों और कानूनी प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला। इस दौरान डीपी अशोक कुमार, एनएसएस प्रभारी पीजीटी सुनीता और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

सवाल-जवाब में छात्राओं ने रखीं जिज्ञासाएं
रचना: महिला को परेशानी होने पर पुलिस से कैसे सहायता मिल सकती है?
खतरे की स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर संपर्क करें। शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करती है।
आरती : महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून में क्या प्रावधान हैं?
अपराध होने पर कानून में कार्रवाई का प्रावधान है। पीड़िता पुलिस में शिकायत कर सकती है।
नचिता: फर्जी सोशल मीडिया आईडी से परेशान करने पर क्या करें?
अनजान लोगों पर भरोसा न करें, फोटो-पासवर्ड शेयर न करें। साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed