{"_id":"6adce5b1e184fdfdeb09ffac","slug":"in-vani-vaibhav-khushi-stood-first-somvati-second-and-rajshree-third-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147037-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वाणी वैभव में खुशी प्रथम, सोमवती द्वितीय और राजश्री रही तृतीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वाणी वैभव में खुशी प्रथम, सोमवती द्वितीय और राजश्री रही तृतीय
विज्ञापन
नारनौल, महेंद्रगढ़। संयुक्त राष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल की ओर से शनिवार को राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में वाणी वैभव महाविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी ने प्रथम, बीए अंतिम वर्ष की सोमवती ने द्वितीय और इसी कक्षा की राजश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह और ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। ट्रस्ट के ट्रस्टी नरोत्तम सोनी और भीमसेन शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें वैश्विक मुद्दों के प्रति जागरूक करना रहा।
डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि युवाओं को किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर वैश्विक घटनाक्रम को समझना चाहिए और अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज व राष्ट्रहित में करना चाहिए। प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने छात्राओं को सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. राकेश यादव ने भाषण कला के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि समन्वयक डॉ. अविनाश यादव और अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. महेश कुमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. सुमन यादव और डॉ. अनुराधा शामिल रहीं। प्रवीण कुमार और भारत सोनी ने निर्णायक सहयोगी की भूमिका निभाई।
समापन सत्र में एडवोकेट मोहित यादव ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना, गठन और कार्यप्रणाली पर व्याख्यान देते हुए विश्व शांति और विवादों के समाधान में इसकी भूमिका बताई। मंच संचालन छात्रा मनीषा और निशु ने किया। अंत में डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ट्रस्ट व महाविद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे।