फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In the first phase of Integrated Multi Modal Logistics Hub, work will start after harvesting of Rabi crops.

इंटीग्रेटिड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के पहले फेज में रबी फसल की कटाई के बाद शुरू होगा काम

Thu, 03 Mar 2022 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
In the first phase of Integrated Multi Modal Logistics Hub, work will start after harvesting of Rabi crops.
लॉजिस्टिक हब के नक्शे से जानकारी लेते उपायुक्त श्यामलाल पूनिया। संवाद - फोटो : Narnol
नांगल चौधरी में बनने वाला इंटिग्रेटिड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब (आईएमएलएच) बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इसके बनने के बाद न केवल औद्योगिक विकास होगा, बल्कि यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेंगे। यह क्षेत्र बड़ा औद्योगिक केंद्र बनने जा रहा है। अधिकारी रबी फसल की कटाई के बाद यहां पर इस कार्य के पहले फेज का काम शुरू कराएं। यह निर्देश उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने वीरवार को इस क्षेत्र का मौका मुआयना करने के दौरान अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि यह हब 1205 एकड़ में बनाया जाएगा। लगभग 400 एकड़ के पहले फेज के लिए अधिकारी तुरंत प्रभाव से डिजाइन के अनुसार कार्य शुरू करवाएं। यह कार्य 3 फेज में होना है। बीच से गुजर रही छह लेने की सड़क का काम लगभग पूरा हो चुका है। एक जगह पहाड़ी के बीच से रास्ता बनाया जाना बाकी है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि अब तक लगभग 1000 एकड़ जमीन हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संरचना विकास निगम ने खरीद ली है। अधिकारी अब आगे की कार्रवाई में तेजी दिखाएं। बीच में पड़ने वाली कुछ जमीन कंसोलिडेशन एक्ट के तहत ली जाएगी। यह लगभग 200 एकड़ जमीन है, जिसमें प्रभावितों को आसपास ही इसके बदले जमीन दी जानी है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संरचना विकास निगम व दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन के संयुक्त तत्वावधान में तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट से जिले में औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि होगी। इसके पहले फेज का काम एसपीवी द्वारा जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह हब तलोट, बसीरपुर, घाटाशेर, मुकंदपुरा, ताजपुर तथा शाहपुरा अव्वल आदि गांवों की जमीन में बनेगा। इसके बनने के बाद यहां पर कई तरह के रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी फायदा होने वाला है। इस मौके पर आसपास के ग्रामीणों ने बह के बीच से निकल रहे 6 लेन की सड़क पर रास्तों में अंडरपास बनवाने की मांग रखी। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार विकास, एचएसआईडीसी के प्रबंधक ज्ञानवीर पूनिया व एसपीवी के सीनियर मैनेजर रवि सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एसपीवी जारी कर चुका 125.996 करोड़ रुपये
एसपीवी के सीनियर मैनेजर रवि सिंह ने बताया कि जिला में फ्रेट कॉरिडोर के साथ बनने वाला इंटिग्रेटिड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब (आईएमएलएच) का कार्य एसपीवी द्वारा शुरू किया गया है। इसमें बाहरी संपर्क मार्गों व अन्य काम के लिए कुल अनुमानित लागत 147.0915 करोड़ रुपये है। अभी तक सड़क, पानी और बिजली के लिए एसपीवी द्वारा 125.996 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। डाबला स्टेशन से लॉजिस्टिक हब साइट तक बाहरी रेलवे साइडिंग शुरू हो चुकी है। अप्रैल में एसपीवी द्वारा इंटर ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए निविदा जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed