{"_id":"6afc8cd3c4dbb3992608592f","slug":"in-the-era-of-the-internet-and-ai-the-use-of-hindi-has-become-easier-prof-tankeshwar-narnol-news-c-203-1-mgh1006-131884-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट और एआई के दौर में हिंदी का इस्तेमाल हुआ आसान : प्रो. टंकेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट और एआई के दौर में हिंदी का इस्तेमाल हुआ आसान : प्रो. टंकेश्वर
विज्ञापन
फोटो संख्या:-69 सीयूएच में राजभाषा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कुलपतिप
महेंद्रगढ़। सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीएचयू) की ओर से मंगलवार को नारनौल के चांदनी मिडवे रिसॉर्ट में कार्यशाला और राजभाषा प्रतियोगिता आयोजित की गई।
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), महेंद्रगढ़ के सदस्य कार्यालयों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का विषय ''राजभाषा हिंदी एवं इंटरनेट टूल्स'' रहा। कार्यक्रम में आकाशवाणी की उद्घोषिका अर्चना शाह अग्रवाल मुख्य अतिथि रहीं, जबकि अध्यक्षता कुलपति एवं नराकास अध्यक्ष प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों के रोजमर्रा के कामकाज में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग होना चाहिए। इंटरनेट और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से हिंदी में काम करना अब पहले से आसान हो गया है।
विज्ञापन
समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि हिंदी के माध्यम से विज्ञान, साहित्य, चिकित्सा और अन्य विषयों का ज्ञान आम लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने शुद्ध वर्तनी और सही भाषा के प्रयोग पर जोर दिया। मुख्य अतिथि अर्चना शाह अग्रवाल ने भी इंटरनेट टूल्स के जरिए कार्यालयों में हिंदी के इस्तेमाल की जानकारी दी।
राजभाषा प्रतियोगिता में करीब 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यूको बैंक महेंद्रगढ़ के नवीन ने प्रथम, यूनियन बैंक के नवीन गोयल ने द्वितीय और भारतीय डाक विभाग के विपुल यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिंदी अधिकारी बीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।