{"_id":"638a43a18254ae25f822941f","slug":"in-the-district-3154-panch-341-sarpanch-151-block-committee-members-and-19-zip-members-will-take-oath-today-narnol-news-rtk665230011","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले में 3154 पंच, 341 सरपंच, 151 ब्लॉक समिति सदस्य तथा 19 जिप सदस्य लेंगे आज लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले में 3154 पंच, 341 सरपंच, 151 ब्लॉक समिति सदस्य तथा 19 जिप सदस्य लेंगे आज लेंगे शपथ
विज्ञापन
विगत दिनों चुनकर आए 3665 ग्रामीण जनप्रतिनिधि शनिवार को शपथ लेंगे। इनमें 1783 महिलाएं भी शपथ लेंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र बबली शनिवार सुबह 11 बजे वर्चुअल संबोधन के साथ सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाएंगे। प्रशासन की ओर से शपथ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उक्त पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के बाद पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से रुके गांवों के विकास शुरू हो जाएंगे।
बता दें कि जिले में 30 अक्तूबर को जिला परिषद की 19 और ब्लॉक समिति की 151 सीटों के लिए चुनाव करवाए गए थे। प्रदेश में कई चरणों में चुनाव होने की वजह से इनका परिणाम जारी नहीं किया गया था। 27 नवंबर को पूरे प्रदेश में एक साथ परिणाम जारी किए गए हैं। इसके अलावा पंच एवं सरपंच के चुनाव दो नवंबर को करवाए गए थे, जिनका परिणाम उसी दिन जारी कर दिया था लेकिन जिप का परिणाम जारी नहीं होने से पंच एवं सरपंचों को भी शपथ नहीं दिलाई गई थी। अब प्रदेश सरकार ने उक्त जन प्रतिनिधियों की शपथ की तारीख 3 दिसंबर निर्धारित की है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इस दिन जिप के 19, ब्लॉक समिति के 151, पंच 3154 और 341 नवनिर्वाचित सरपंच शपथ लेंगे। इनमें 1783 महिलाएं भी शामिल होंगी। जिप में 09, ब्लॉक समिति में 72, पंच 1535 और सरपंच 167 महिलाएं शपथ लेंगी।
कौन कहां लेगा शपथ
सभी ग्रामीण जन प्रतिनिधियों को शनिवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र बबली के साथ वर्चुअल शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम अलग-अलग रखा गया है। पंच एवं सरपंच ग्राम पंचायत में, ब्लॉक समिति सदस्य खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में और वार्ड पार्षद जिला मुख्यालय पर शपथ लेंगे। ग्राम पंचायत पर गांव संरक्षक, खंड कार्यालय पर आईएएस या एचसीएस अधिकारी और मुख्यालय पर उपायुक्त मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सरकार की ओर से चुने हुए ग्रामीण प्रतिनिधियों को शनिवार को शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंचायत एवं विकास मंत्री वर्चुअल संबोधन के साथ शपथ दिलाएंगे। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- डॉ. जयकृष्ण आभीर, उपायुक्त