फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In the Congress government, LPG cylinders and cement were available with the seal of the MLA: Vij

कांग्रेस सरकार में एमएलए की मुहर से मिलता था एलपीजी सिलिंडर और सीमेंट : विज

Thu, 23 Jan 2025 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
In the Congress government, LPG cylinders and cement were available with the seal of the MLA: Vij
फोटो नंबर-13परिवहन मंत्री अनिल विज को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद
नारनौल।
विज्ञापन

ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज जयपुर से लौटते हुए गांव सिरोही बहाली स्थित सैनिक फिलिंग स्टेशन पर करीब आधे घंटे के लिए ठहरे। विज जयपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान विज ने आमजन से मुलाकात भी की और उनके साथ हंसी ठिठौली भी की। इस मौके पर गांव अकबरपुर के सरपंच व ग्रामीणों ने गांव की समस्या को लेकर मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
आमजन से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि 70 सालों से आमजन सड़क, बिजली, नाले व पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझता आ रहा है। यहां तक कि एमएलए की मुहर के बिना एलपीजी सिलेंडर, सीमेंट आदि साधारण सी चीजें भी नहीं मिल पाती थीं और जब से हमारी सरकार बनी है मुहर का सिस्टम ही खत्म कर दिया है।
विज्ञापन

सभी लोग साथ फोटो ले सकते हैं...
इस दौरान भाजपा सरकार में सरकारी अध्यापक के तौर पर नौकरी पाने वाले 5 शिक्षकों का दल भी विज से मिला और उनका आभार व्यक्त किया। अध्यापकों ने विज से कहा कि वे बिना खर्ची व पर्ची के नौकरी लगे हैं। अध्यापकों ने विज से कहा कि क्या वे आपके साथ फोटो ले सकते हैं, तो विज ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि आप ही नहीं बल्कि यहां पर मौजूद सभी लोग उनके साथ फोटो ले सकते हैं। सख्त लहजे के लिए पहचाने जाने वाले विज का यह रूप देख लोग अचरज में पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
अकबरपुर के ग्रामीणों ने विज को सौंपे ज्ञापन में कहा कि अकबरपुर से सिरोही बहाली तक पक्का रास्ता बनवाया जाए, 60-65 सालों पुराना ग्राम पंचायत भवन को नया बनवाया जाए, कम्यूनिटी सेंटर भवन का निर्माण करवाया जाए, गंदे पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण कराया जाए, खेल मैदान की चहारदीवारी बनवाई जाए व गांव के 40-50 घरों में बिजली की समस्या को दूर करवाया जाए। इस अवसर पर सरपंच समशेर सिंह, अशोक, हरिसिंह, रणधीर सिंह, राकेश, महेश, दिनेश कुमार व धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed