फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In one rain, only mud in the city

Mahendragarh-Narnaul News: एक ही बारिश में शहर में कीचड़ ही कीचड़

Fri, 02 Feb 2024 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
In one rain, only mud in the city
नारनौल। शहर में बुधवार रात बरसात के कारण शहर के मुख्य बाजार महावीर मार्ग से मानक चौक तक की सड़क पर कीचड़ से बुरा हाल हो गया। सड़क पर कीचड़ फैल जाने से जहां दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बाजार से गुजरने वाले लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। सड़क पर फैले इस कीचड़ को लेकर दुकानदारों में प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त है। सड़क पर फैले कीचड़ से परेशान दुकानदारों ने बताया कि बाजार का यह हाल ठीक से सफाई नहीं होने के कारण हो रहा है। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में न तो ठीक से झाड़ू निकलती है और कूड़ा उठाने वाले ठीक तरह से कूड़ा नहीं उठाते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बाजार में नालियों की सफाई नहीं होने के कारण वे रुकी पड़ी है। इसी कारण रात को हुई थोड़ी सी बरसात में सड़क पर फैला कूड़ा व मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गया। दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन बाजार की इस समस्या पर मूकदर्शक बना हुआ है, जिसके कारण हमेशा थोड़ी सी बरसात में इन सड़कों पर भारी कीचड़ फैल जाता है। दुकानदारों ने प्रशासन से इस समस्या पर तुंरत संज्ञान लेते हुए बाजार में ठीक तरह से सफाई करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


बाजार में बरसात के कारण इतना कीचड़ हो गया कि दुकानों पर बैठना भी मुश्किल हो गया। बाजार में कीचड़ फैलने का मुख्य कारण एक तो ठीक से झाड़ू नहीं निकलती व कूड़ा उठाने वाली गाड़ी पूरा कूड़ा नहीं उठाती, जिसके कारण बरसात होते ही यहां कीचड़ हो जाता है। इस कीचड़ से फिसलन हो जाने से अनेक दुपहिया वाहन चालक गिर भी रहे हैं।
विज्ञापन

ईश्वर पंसारी, दुकानदार माणक चौक।

बाजार में फैले कीचड़ से दुकानदार व बाजार में आने वाले सभी लोग परेशान है। बाजार की नालियां रुकी पड़ी है, सफाई भी ठीक से नहीं होती है, जिससे बाजार में कीचड़ हो जाता है। बाजार में कीचड़ फैले रहने के कारण दुकानों में जब भी कोई ग्राहक आता है तो उसके जूतों की मिट्टी से दुकानों में गंदगी फैल जाती है। प्रशासन को बाजार में आकर एकबार यह हालात देखने चाहिए और इसका समाधान करना चाहिए जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील कुमार, दुकानदार माणक चौक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed