फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In Narnaul, Narnaul News, house cylender catch in reid in narnaul

छापामार कर पांच घरेलू सिलेंडर किए जब्त

Fri, 29 Jul 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
In Narnaul, Narnaul News, house cylender catch in reid in narnaul
raid
नारनौल। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक की अगुवाई में विभाग की टीम ने बुधवार शाम को शहर के बाजार में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी व छोटे सिलेंडर भरने वाले दुकानदार से घरेलू गैस के 5 सिलेंडर जब्त किए। इस कार्यवाही के दौरान इस काम में संलिप्त रविंद्र साइकिल वर्कस किला रोड नारनौल फरार हो गया। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक संजीत राणा ने बताया कि उन्हें इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इस पर रवि कुमार उपनिरीक्षक खाद्य एवं पूर्ति को साथ लेकर अवैध रूप से  घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी व उनसे छोटे सिलेंडर भरने वालों के  विरुद्ध छापामार कार्रवाई की। अभियान के दौरान नारनौल शहर में गुप्त सूचना  अनुसार आजाद चौक के नजदीक रविन्द्र साइकिल की दुकान पर छापामार कार्यवाही  करते हुए इस दुकान से पांच घरेलू गैस सिलेंडर जिनमें 3 भरे सिलेंडर एचपीसी  कंपनी व दो खाली सिलेंडर जिनमें एक एचपीसी कंपनी व एक इंडोजन कंपनी के जब्त किया। इसके बाद दूरभाष पर एसडीएम सुरेश कसवा को इस संबंध में सूचना दी। जब्त किए घरेलू गैस सिलेंडर देवेंद्र गैस एजेंसी एचपीसी वितरक नारनौल के गोदाम पर विभाग द्वारा जमा करवाकर गैस एजेंसी मैनेजर से जब्त घरेलू गैस सिलेंडर जमा की रसीद प्राप्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed