{"_id":"6973ba5e0cb03c4a670123ed","slug":"in-football-the-kota-team-defeated-chandigarh-2-1-narnol-news-c-203-1-sroh1010-123501-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फुटबॉल में कोटा की टीम ने चंडीगढ़ को 2–1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फुटबॉल में कोटा की टीम ने चंडीगढ़ को 2–1 से हराया
विज्ञापन
फोटो संख्या:70 कनीना में स्पर्धा से पहले खिलाड़ियों से परिचय करते समिति सदस्य अमित नंबरदार। सं
कनीना। नेताजी सुभाष बोस क्लब कनीना की ओर से शुक्रवार को ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर किया गया। पहला मैच चंडीगढ़ क्लब और ब्रदर्स क्लब कोटा राजस्थान के बीच खेला गया। इसमें कोटा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को 2–1 से पराजित किया।
वहीं दूसरा मुकाबला नेताजी सुभाष बोस क्लब कनीना और नरेला दिल्ली के बीच हुआ, जिसमें कनीना की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए नरेला दिल्ली को 3–1 से हराकर प्रतियोगिता में मजबूत शुरुआत की।
आयोजन समिति सदस्य अमित नंबरदार ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख, उप विजेता को 71 हजार व तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 11- 11 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
शुभारंभ अवसर पर अमित नंबरदार, नगर पालिका उपप्रधान सूबे सिंह, अनिल कुमार, डीपी अशोक कुमार, दिनेश कुमार, एडवोकेट विनय यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।