फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Improvement in power line losses, reduction of 1.26 percent

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली के लाइन लॉस में सुधार, 1.26 प्रतिशत आई कमी

Tue, 24 Feb 2026 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Improvement in power line losses, reduction of 1.26 percent
23jjrp06- झज्जर। शहर में ​स्थित बिजली निगम का कार्यालय। संवाद - फोटो : samvad
झज्जर।
विज्ञापन

जिले में पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन में बिजली के लाइन लॉस में कमी आई है। वर्ष 2024-25 में अप्रैल से जनवरी तक लाइन लॉस 10.40 प्रतिशत रहा था। इस सीजन में अब तक लाइन लॉस घटकर 9.14 प्रतिशत रह गया है।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से बिजली के लाइन लाॅस को लेकर सुधार किया जा रहा है। इसके लिए बिजली निगम की तरफ से पुरानी खराब केबल को बदला जा रहा है। इसके अलावा ओवरलोड ट्रांसफार्मर के लोड को कम करने के लिए नए ट्रांसफार्मर रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम की तरफ से बिजली चोरी करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है। बिजली निगम के प्रयासों से बिजली के लाइन लॉस में सुधार देखने को मिला है। पिछले सीजन के जनवरी तक के मुकाबले में अब तक 1.26 प्रतिशत का लाइन लॉस कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिवीजन अनुसार लाइन लाॅस
झज्जर डिवीजन में अप्रैल से जनवरी तक वर्ष 2024-25 में बिजली का लाइन लॉस 16.36 प्रतिशत था जो इस सीजन 2025-26 में घटकर 13.38 रहा गया है। बहादुरगढ़ में वर्ष 2024-25 में लाइन लॉस 8.50 प्रतिशत था जो इस 2025-26 में घटकर 7.87 प्रतिशत रहा गया है। बेरी में वर्ष 2024-25 में लाइन लॉस 10 प्रतिशत था जो 2025-26 में घटकर 8.40 प्रतिशत रहा गया है।



वर्जन
जिले में लाइन लॉस को कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन लाइन लॉस में कमी आई है। लगभग 10 प्रतिशत तक बिजली लाइन लॉस में बिजली को लेकर कोई परेशानी नहीं रहती है।
यशवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed