फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Immense employment opportunities in Geography: Dr. ML Meena

भूगोल विषय में रोजगार की अपार संभावनाएं : डॉ. एमएल मीणा

Tue, 23 Apr 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 23 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Immense employment opportunities in Geography: Dr. ML Meena
कनीना। राजकीय महाविद्यालय कनीना में भूगोल विभाग के तत्वाधान में भूगोल विषय में रोजगार के अवसर पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हकेंवि से प्रो. मुरारी लाल मीणा रहे। उन्होंने बताया कि भूगोल विषय में रोजगार के अपार अवसर है।
विज्ञापन

भूगोल के विद्यार्थी कार्टोग्राफी, सेटेलाइट टेक्नोलॉजी, जनसंख्या परिषद, मौसम विभाग, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण विज्ञान, शिक्षा, सिविल सेवा आदि में रोजगार पा सकते हैं। भूगोल में पेशेवर तौर पर प्रशिक्षित लोग रिमोट सेंसिंग, मैप, खाद्य सुरक्षा, जैव विविधता संरक्षण आदि से जुड़ी एजेंसी में काम करके भी अच्छा रोजगार प्राप्त कर सकते है। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसी भी विषय की पढ़ाई को बोझ ना मानकर उसमें रुचि लेकर पढ़ाई करनी चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी व भूगोल विभाग अध्यक्ष संदीप ककरालिया ने मुख्य अतिथि का परिचय अपने विद्यार्थियों तथा स्वयंसेवकों से कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव ने की। मंच संचालन डॉ. मनीषा ने किया। इस अवसर पर डॉ. कांता, डॉ. भारती, डॉ. महेश, डॉ. हरिओम, डॉ. यतेंद्र, डॉ. सोमवीर, डॉ. मंजू, डॉ. बलराज, डॉ. राकेश, डॉ. अजय, डॉ. रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed