{"_id":"6aee1e3def1fa041d604c9e9","slug":"immediate-treatment-available-for-firecracker-burns-two-doctors-and-13-nursing-staff-deployed-at-the-civil-hospital-narnol-news-c-203-1-mgh1006-131624-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पटाखों से झुलसे तो तुरंत इलाज, नागरिक अस्पताल में दो डॉक्टर, 13 नर्सिंग स्टाफ तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पटाखों से झुलसे तो तुरंत इलाज, नागरिक अस्पताल में दो डॉक्टर, 13 नर्सिंग स्टाफ तैनात
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दिवाली पर पटाखों से आग लगने और लोगों के झुलसने का खतरा रहता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में खास इंतजाम किए हैं। जलने के मामलों में तुरंत इलाज देने के लिए दो डॉक्टरों सहित 13 नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह टीम दो शिफ्टों में सेवाएं देगी।
किसी भी आपात स्थिति के लिए सभी डॉक्टरों को अलर्ट रहने को कहा गया है। मरीजों को जल्द अस्पताल लाने के लिए चार एंबुलेंस तैयार रखी गई हैं। उधर, बिजली निगम ने भी दिवाली पर बेहतर आपूर्ति के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
शहर और गांवों में 16 ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं। इनकी क्षमता 100 केवीए से बढ़ाकर 200 केवीए होगी जिससे ज्यादा लोड आसानी से संभल सकेगा। अधिकारियों के अनुसार यह काम दो दिन में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
सभी डॉक्टरों को किया अलर्ट
विभाग ने सभी डॉक्टरों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है। कोई बड़ी घटना हुई और ज्यादा स्टाफ की जरूरत पड़ी तो सभी डॉक्टरों को सेवाएं देनी होंगी। आपातकालीन वार्ड में भी दो डॉक्टर दिन-रात तैनात रहेंगे।
दमकल की गाड़ियां पानी से भरीं
दमकल कर्मचारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सतनाली में तीन कर्मचारी व एक गाड़ी, कनीना में छह कर्मचारी व एक गाड़ी और महेंद्रगढ़ में 20 कर्मचारी, दो गाड़ियां व एक राइडर लगाए गए हैं। सभी की छुट्टियां रद्द हैं और दो गाड़ियां पानी से भरकर रखी गई हैं। नजदीकी फायर स्टेशन को भी अलर्ट किया गया है।
वर्जन:
शहर व आसपास के क्षेत्र में आग से जले घावों के इलाज की पूरी तैयारी है। आपातकालीन वार्ड में दवाएं रखवा दी गई हैं और स्टॉक भी पूरा है। दो डॉक्टरों की टीम बनाई गई है और सभी डॉक्टर अलर्ट हैं।-डॉ. जयप्रकाश, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़